Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। सावन के प्रथम सोमवार पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं के सुचारु एवं पंक्तिबद्ध दर्शन की व्यवस्था का जायजा लेते हुए सेक्टर अधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सावन के पहले सोमवार के अवसर पर बड़ी संख्या में शिवभक्त मंदिर पहुंच रहे हैं। ऐसे में सभी अधिकारी पूरी सतर्कता समन्वय और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बैरिकेडिंग पेयजल स्वच्छता चिकित्सा सुविधाओं सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और जहां आवश्यकता महसूस हुई वहां संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अपने परिवार के साथ दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव से जनपद की सुख-समृद्धि प्रदेशवासियों के कल्याण तथा कांवड़ मेला-2026 के शांतिपूर्ण सुरक्षित और सकुशल संपन्न होने की प्रार्थना की। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में मौजूद शिवभक्तों का फल एवं पेयजल वितरित कर स्वागत किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को सावन के प्रथम सोमवार की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा करने की अपील की। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह भी किया। इस दौरान प्रशासन पुलिस विभाग सेक्टर अधिकारियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp