Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए डबल लॉक प्रणाली सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती तथा अग्निशमन उपकरणों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयर हाउस के निचले तल पर सीलन की समस्या के समाधान के लिए चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरम्मत एवं सुधार कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं ताकि वेयर हाउस की सुरक्षा एवं संरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित रहे। निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि जयेंद्र पंवार कांग्रेस के प्रतिनिधि गब्बर सिंह रावत एवं नवीन सेमवाल निर्वाचन विभाग के मनोज भट्ट सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *