प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार की टीमों द्वारा जनपदभर में विशेष निरीक्षण अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में चिकित्सा विभाग खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोरों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य एवं औषधि सुरक्षा मानकों की जांच की। सहायक आयुक्त एवं अभिहित अधिकारी महिमानन्द जोशी ने बताया कि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने सुभाष नगर ज्वालापुर स्थित मेडिकल स्टोरों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कालातीत खाद्य सामग्री एवं दवाइयों की जांच की। अभियान के दौरान करीब छह खाद्य प्रतिष्ठानों तथा कई मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया जहां किसी भी खाद्य प्रतिष्ठान में कालातीत खाद्य सामग्री नहीं पाई गई। निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र टम्टा ने सुभाष नगर स्थित एक प्रतिष्ठान से खाद्य तेल का नमूना जांच के लिए संग्रहित किया। साथ ही खाद्य कारोबारियों को कालातीत खाद्य सामग्री को अलग सुरक्षित स्थान पर रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन गढ़वाल मंडल के उपयुक्त राजेन्द्र सिंह रावत के निर्देशन में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार तथा वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की टीम ने पुल जटवाड़ा ज्वालापुर से बहादराबाद तक कांवड़ मार्ग पर स्थित होटल ढाबों रेस्टोरेंट एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया। टीम ने खाद्य कारोबारियों को साफ-सफाई बनाए रखने खाद्य सामग्री का सुरक्षित भंडारण करने तथा केवल ताजा एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों का निर्माण और विक्रय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संयुक्त टीम ने ललतार पुल विष्णुघाट चंडी चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थित स्थायी एवं अस्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कारोबारियों को भोजन ढककर रखने स्वच्छ वातावरण में भोजन तैयार करने तथा श्रद्धालुओं को ताजा एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार ने कलियर से रुड़की तक कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के तीन नमूने जांच के लिए लिए। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन एवं कांवड़ यात्रियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा इस प्रकार के संयुक्त निरीक्षण अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
Spread the love