Spread the love

प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। चौरस क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विधायक विनोद कंडारी ने विधायक निधि से उपलब्ध कराए गए कूड़ा वाहन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाना प्राथमिकता है और इस पहल से कूड़ा संग्रहण एवं निस्तारण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही स्वच्छ भारत अभियान को भी गति मिलेगी। कार्यक्रम में प्रमुख कीर्तिनगर अचला खण्डेलवाल ग्राम प्रधान मढ़ी धर्मेन्द्र भंडारी प्रधान संगठन के अध्यक्ष वशु देव भट्ट ज्येष्ठ उप प्रमुख जगत नारायण रौत्री मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत बीडीसी सदस्य सुमन नौटियाल कुलदीप चौहान मनीष दागवान सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित एवं क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कूड़ा वाहन के संचालन से चौरस क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा स्थानीय लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp