प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार के प्राचार्य डॉ.सीएमएस रावत के श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरण होने पर कॉलेज परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर फैकल्टी सदस्यों एवं कर्मचारियों ने उनके सफल कार्यकाल उत्कृष्ट नेतृत्व और प्रशासनिक दक्षता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में वक्ताओं ने कहा कि डॉ.रावत ने अपने कार्यकाल के दौरान अनुशासन पारदर्शिता और टीम भावना के साथ संस्थान को नई दिशा देने का कार्य किया। उनके सरल, सहज और कुशल नेतृत्व ने सभी के दिलों में विशेष स्थान बनाया। उपस्थित सभी लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर भी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। इस अवसर पर प्रो.अजेय विक्रम सिंह एवं प्रो.दिनेश सिंह सहित अन्य फैकल्टी सदस्यों व स्टाफ ने डॉ.रावत को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को पुन प्राचार्य बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। अपने संबोधन में डॉ.सीएमएस रावत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवा में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने हरिद्वार मेडिकल कॉलेज परिवार से मिले सहयोग स्नेह और विश्वास के लिए सभी का धन्यवाद दिया तथा संस्थान की निरंतर प्रगति की कामना की व भविष्य मेें मार्गदर्शन के लिए हमेशा उपलब्ध है। अब डॉ.सीएमएस रावत श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। कॉलेज परिवार को विश्वास है कि उनके अनुभव दूरदर्शी नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमता से श्रीनगर मेडिकल कॉलेज विकास और उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करेगा।
Spread the love