Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सौजन्य से राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मनसूना में आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर में 15 लोगों के नेत्रों की जांच की गई। अगला निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर 09 अगस्त को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोपड़ा में आयोजित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारूल गोयल के निर्देशन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनसूना में आयोजित मोतियाबिंद शिविर में विवेकानंद नेत्रालय रामकृष्ण मिशन आश्रम किशनपुर देहरादून की स्वास्थ्य टीम द्वारा 15 लोगों के नेत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान चार ग्रामीणों के नेत्र मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए जबकि 10 लोगों को दवा वितरित की गई। मोतियाबिंद से ग्रसित मरीजों का देहरादून स्थित विवेकानंद नेत्रालय में निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। उन्हें विवेकानंद नेत्रालय, रामकृष्ण मिशन आश्रम की टीम द्वारा देहरादून ले जाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.पारूल गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में अगला निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर 09 अगस्त को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोपड़ा में प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने जनमानस से इन निःशुल्क शिविरों का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि शिविरों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने क्षेत्र की आशा फेसिलिटेटर एवं आशा कार्यकत्री से संपर्क किया जा सकता है। मोतियाबिंद शिविर में सेवा प्रदान करने वालों में विवेकानंद नेत्रालय रामकृष्ण मिशन आश्रम किशनपुर देहरादून के नेत्र विशेषज्ञ डॉ.नितिन रावत दृष्टिमितिज्ञ सौरभ बर्तवाल तथा फार्मेसिस्ट सुभाष रावत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp