प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी चिन्हीकरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण से संबंधित विभिन्न प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की समय-सीमा 24 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। बैठक के दौरान कुल 11 प्रकरण समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इनमें चंबा से दर्शन लाल कुकरेती कीर्तिनगर से सुंदरमणि टिहरी से विक्रम सिंह बिष्ट विद्या नेगी मनोहर सिंह चौहान धनौल्टी से जगत सिंह वीरेंद्र सिंह चौहान टिहरी से दिनेश सिंह राणा भूपेंद्र सिंह तोपवाल भिलंगना से तेजराम सेमवाल तथा धनपाल से संबंधित प्रकरण शामिल रहे। समिति द्वारा सभी प्रकरणों पर विचार-विमर्श किया गया। अधिकांश मामलों में आवश्यक साक्ष्य एवं अभिलेख पर्याप्त रूप से उपलब्ध न पाए जाने के कारण समिति ने निर्णय लिया कि सभी प्रकरणों को आगामी बैठक में जिलाधिकारी की उपस्थिति में पुनः प्रस्तुत किया जाएगा ताकि उपलब्ध साक्ष्यों एवं अभिलेखों के आधार पर उचित निर्णय लिया जा सके। बैठक में समिति के सदस्यों ने विभिन्न प्रकरणों पर पूर्व में जारी शासनादेशों के अनुरूप आवश्यक निर्णय लेने की मांग भी उठाई। बैठक में उपजिलाधिकारी टिहरी कमलेश मेहता समिति के सदस्य डॉ.राकेश भूषण गोदियाल दिनेश डोभाल महिपाल रावत लोकेंद्र दत्त जोशी पुरुषोत्तम बिष्ट विद्या नेगी सीता देवी सहित स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Spread the love