प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बुधवार को अगस्त्यमुनि स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनपद के मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की बाहरी एवं आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता कक्षवार विद्युत आपूर्ति खिड़कियों एवं रोशनदानों की सुरक्षा प्रवेश एवं निकास व्यवस्था अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता तथा अन्य सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने निर्देशित किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था चौबीसों घंटे प्रभावी रहे तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आवश्यक अभिलेखों एवं रजिस्टरों का भी अवलोकन कर उनके नियमित संधारण तथा सभी व्यवस्थाओं को अद्यतन बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अखिलेश मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मनोज राणा एवं श्रीनंद जमलोकी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि हरीश गुसाईं उत्तराखंड क्रांति दल के प्रतिनिधि राजकिशोर बिष्ट विक्रम फरस्वाण प्रेम रावत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love