प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान श्रीनगर के ब्रांड एंबेसडर डॉ.बी.पी.नैथानी मंजू नैथानी डॉ.गरिमा नैथानी एवं निर्मला भट्ट ने उन्हें पुष्पगुच्छ और अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया। डॉ.बी.पी.नैथानी एवं उनकी स्वच्छता टीम ने डॉ.मेघना असवाल की पूर्व सेवाओं कर्तव्यनिष्ठा और कुशल प्रशासनिक क्षमता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि डॉ.असवाल ने इससे पूर्व पौड़ी जिला चिकित्सालय उपजिला चिकित्सालय प्रेमनगर में स्त्री रोग विशेषज्ञ के साथ-साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के रूप में तथा कोरोनेशन अस्पताल देहरादून में अपनी सराहनीय सेवाएं दी हैं। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा तथा जलवायु परिवर्तन के गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर उनके द्वारा किए गए शोध एवं कार्यों की भी सराहना की गई। इस मौके पर स्वच्छता टीम के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ.मेघना असवाल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को भी नई दिशा और गति मिलेगी। डॉ.मेघना असवाल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कार्यभार ग्रहण करने पर बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी बार एसोसिएशन श्रीनगर के अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी एवं पूर्व महासचिव विकास पंत ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
Spread the love