Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि के खूबसूरत शहर श्रीनगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लेकर दिन-रात प्रयासरत स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर डॉ.बी.पी.नैथानी के जन्मदिवस 6 अगस्त 2026 की पूर्व संध्या पर श्रीनगर बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओं ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित कर जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। गाड़ी पर लाउडस्पीकर और दिल में स्वच्छता का जुनून बार काउंसिल उत्तराखंड के सदस्य अर्जून सिंह भंडारी और बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने डॉ.बी.पी.नैथानी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि डॉ.बी.पी.नैथानी और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मंजू नैथानी का स्वच्छता के प्रति समर्पण बेमिसाल है। अपनी निजी कार पर लाउडस्पीकर लगाकर श्रीनगर की गलियों और मोहल्लों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का उनका अंदाज अब हर नागरिक के दिल को छू रहा है। उनके इस निरंतर प्रयास से श्रीनगर में स्वच्छता के प्रति एक नया जुनून देखने को मिल रहा है। देशभर के लिए मिसाल बन रहा है श्रीनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी ने कहा कि कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से चलाए जा रहे इस अभियान ने श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में अभूतपूर्व बदलाव लाया है। पूर्व महासचिव विकास पंत ने कहा कि जिस लगन और समर्पण के साथ डॉ.नैथानी स्वच्छता का अलख जगा रहे हैं उससे वह दिन दूर नहीं जब श्रीनगर शहर पूरे देश के लिए स्वच्छता की एक ऐतिहासिक मिसाल बनकर उभरेगा। डॉ.बी.पी.नैथानी को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में संरक्षक अनूप श्री पांथरी अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी सचिव ब्रह्मानंद भट्ट कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट सह सचिव देवी प्रसाद खरे पूर्व अध्यक्ष दीपक भंडारी पूर्व महासचिव विकास पंत पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी सुनिता भंडारी बलबीर सिंह रौतेला सुरेन्द्र सिंह रौथाण ओम प्रकाश मैठाणी राजेश जैन आनंद सिंह बुटोला नितेश भारती रतन सिंह बिष्ट सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp