प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ मेला-2026 के आठवें दिन हरिद्वार में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को 39 लाख 15 हजार शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से यात्रा को सुरक्षित व्यवस्थित और सुचारु बनाए रखने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से अब तक 2 करोड़ 19 लाख 70 हजार शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों में अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर चुके हैं। लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रशासन यात्रा की सभी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए है। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। प्रमुख स्नान घाटों कांवड़ मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था यातायात प्रबंधन स्वास्थ्य सेवाएं स्वच्छता व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का पालन करें प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें तथा सुरक्षित स्वच्छ और व्यवस्थित कांवड़ यात्रा के संचालन में अपना सहयोग प्रदान करें।
Spread the love