प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान शिवभक्तों को त्वरित एवं निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है। कांवड़ पटरी मार्ग सहित जनपद के 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर स्थापित किए गए हैं जहां स्वास्थ्य खराब होने अथवा किसी भी प्रकार की चोट लगने पर श्रद्धालुओं का तत्काल निशुल्क उपचार किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के.सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के आठवें दिन विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों में कुल 20,850 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि यात्रा प्रारंभ होने से अब तक 1 लाख 8 हजार 417 शिवभक्तों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए इस वर्ष पहली बार पांच मेडिकल मोबाइल यूनिट भी कांवड़ यात्रा में शामिल की गई हैं। ये मोबाइल यूनिट यात्रा मार्ग पर लगातार भ्रमण कर जरूरतमंद शिवभक्तों को मौके पर ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रही हैं जिससे आपात स्थिति में त्वरित उपचार सुनिश्चित हो रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के.सिंह ने कांवड़ यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें समय-समय पर विश्राम करें तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर निकटतम स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि जनपद प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित सुगम और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्यरत हैं तथा यात्रा अवधि में सभी स्वास्थ्य शिविरों एवं चिकित्सा टीमों को पूरी तरह सक्रिय रखा गया है ताकि प्रत्येक शिवभक्त को समय पर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
Spread the love