प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुचारु यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने गुरुवार को जनपद की सीमा पर स्थित नारसन बॉर्डर का स्थलीय निरीक्षण किया। भारी वर्षा के बावजूद दोनों अधिकारियों ने सीमा पर तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से यात्रा व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के विपरीत किसी भी डीजे अथवा कांवड़ को किसी भी परिस्थिति में जनपद हरिद्वार की सीमा में प्रवेश न दिया जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि कांवड़ यात्रा करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का पर्व है और इसकी गरिमा एवं सुरक्षा बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना अथवा अव्यवस्था की संभावना को रोकने के लिए सभी सुरक्षा मानकों का कठोरता से पालन कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर लगातार निगरानी बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीमा पर प्रत्येक वाहन डीजे एवं कांवड़ की सघन जांच की जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सभी श्रद्धालु निर्धारित मार्गों का उपयोग करें यातायात नियमों का पालन करें तथा प्रशासन का सहयोग करें ताकि यात्रा सुरक्षित सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। नारसन चौकी प्रभारी आनंद मेहरा ने बताया कि पिछले चार दिनों के दौरान निर्धारित मानकों का उल्लंघन करते हुए जनपद में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे 100 से अधिक डीजे एवं कांवड़ वाहनों को नारसन बॉर्डर से वापस भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि सीमा पर पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार तैनात है जो प्रत्येक वाहन की गहन जांच कर रही है तथा केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप वाहनों को ही हरिद्वार जनपद में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।
Spread the love