प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह के संरक्षण में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक एवं भव्य रूप से आयोजित करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभियान के सफल संचालन को लेकर विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो.महावीर सिंह नेगी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें 9 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं उनकी तैयारियों की समीक्षा की गई। अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिवार छात्र-छात्राओं एवं आमजन को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा उसकी तस्वीर आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 13 अगस्त को बिड़ला परिसर से चौरास परिसर तक तिरंगा बाइक रैली आयोजित होगी जबकि 15 अगस्त को भव्य तिरंगा रैली निकाली जाएगी। इसके अलावा देशभक्ति से प्रेरित सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति गीत रंगोली एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता वॉलीबॉल रस्साकशी तथा क्विज प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। अभियान के दौरान खेलकूद गतिविधियों के साथ विश्वविद्यालय परिसर स्थित शहीद स्थलों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए परिसर में विशेष सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। बैठक में अभियान समिति के सदस्य डॉ.मोहित बिष्ट सहायक निदेशक खेल डॉ.राकेश नेगी समन्वयक एनएसएस डॉ.कपिल पंवार डॉ.सुरेंद्र कुंवर एनसीसी अधिकारी डॉ.गांधी सिंह चौहान डॉ.रजनी नौटियाल डॉ.साकेत भारद्वाज डॉ.गुरदीप सिंह डॉ.नेहा मर्तोलिया डॉ.नरेन्द्र कुमार डॉ.राजेश जोशी छात्रसंघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट तथा सुरक्षा अधिकारी हेम जोशी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय कुलसचिव कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार एनएसएस स्वयंसेवकों एवं एनसीसी कैडेट्स को 9 से 17 अगस्त तक अभियान के दौरान पूर्ण गणवेश में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता कर इसे सफल बनाने की अपील की है।
Spread the love