प्रदीप कुमार
हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने मोबाइल छीनकर फरार होने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार 6 अगस्त 2026 को सिंचाई परिकल्प भवन रुड़की निवासी महिला की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका मोबाइल फोन छीनकर ले जाने के संबंध में गंगनहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में लगातार हो रही लूट एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक गंगनहर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 अगस्त की रात सूचना के आधार पर नहर पटरी स्थित कब्रिस्तान के पास से संदिग्ध अंकित पुत्र बीरबल निवासी रास्तम थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से लाल रंग का एक मोटरोला कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम अपर उपनिरीक्षक मनीष कवि एवं हेड कांस्टेबल संदीप यादव।
Spread the love