प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय में 9 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का रविवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर एन एस पंवार ने किया। अभियान के तहत विश्वविद्यालय परिसर में तिरंगा रैली सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिताओं एवं विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर एन एस पंवार ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ राष्ट्रीय भावना और देशभक्ति से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि 9 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने छात्रों शिक्षकों एवं कर्मचारियों से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं पृथ्वी विज्ञान संकाय के अध्यक्ष प्रोफेसर महाबीर सिंह ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि कुलपति के दिशा-निर्देशों के आधार पर इस वर्ष भी अभियान में सभी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रत्येक वर्ष पूरे भारत में आयोजित होने वाले इस प्रकार के राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों का सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन करता रहा है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर वाई पी रैवानी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय अग्रणी भूमिका निभाएगा। छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल सिंह बिष्ट ने भी छात्रों से अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान कर इसे सफल बनाने की अपील की। नोडल अधिकारी प्रोफेसर महाबीर सिंह नेगी ने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। 12 अगस्त को चौरास परिसर तथा 15 अगस्त को बिरला परिसर में सुबह 7:30 बजे से तिरंगा रैली आयोजित की जाएगी। इसके संयोजक डॉ.राकेश नेगी डॉ.सुरेंद्र बिष्ट डॉ.रजनी नौटियाल एवं डॉ.सुरेंद्र कुंवर होंगे। 14 अगस्त को बिरला परिसर स्थित ड्राइंग एवं पेंटिंग विभाग में रंगोली एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसकी संयोजक डॉ.नेहा मर्तोलिया होंगी। 13 अगस्त को चौरास परिसर स्थित भूगोल विभाग में क्विज प्रतियोगिता आयोजित होगी जिसके संयोजक डॉ.नरेंद्र कुमार एवं डॉ.कौशल होंगे। 13 अगस्त को प्रशासनिक भवन श्रीनगर स्थित खेल मैदान में खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसमें छात्रों शिक्षकों एवं कर्मचारियों के बीच वॉलीबॉल तथा रस्साकशी प्रतियोगिता होगी। इन प्रतियोगिताओं के संयोजक डॉ.मोहित बिष्ट एवं डॉ.गुरदीप सिंह होंगे। 14 अगस्त को बिरला परिसर स्थित संगीत विभाग में देशभक्ति पर आधारित संगीत एवं म्यूजिक कंसर्ट का आयोजन किया जाएगा जिसके संयोजक डॉ.जोशी होंगे। वहीं 13 अगस्त को तिरंगा बाइक रैली आयोजित की जाएगी। इसके संयोजक डॉ.गांधी चौहान हेम जोशी एवं छात्र संघ प्रतिनिधि होंगे। अभियान के तहत मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी डॉ.कपिल पंवार डॉ.साकेत भारद्वाज जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा एवं राजेंद्र सिंह नेगी को दी गई है। इस अवसर पर मानविकी संकायाध्यक्ष प्रोफेसर हरिभजन सिंह चौहान मुख्य नियंता प्रोफेसर दीपक कुमार मुख्य छात्रावास अधीक्षक डॉ.सुरेंद्र सिंह बिष्ट डॉ.गुरदीप सिंह डॉ.मोहित बिष्ट डॉ.गांधी चौहान डॉ.कपिल पंवार सुरक्षा अधिकारी हेम जोशी पूर्व कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष शिवांग नौटियाल महासचिव अनिरुद्ध पुरोहित सुदीप सफाई सुपरवाइजर अशोक विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी तथा बड़ी संख्या में शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Spread the love