प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चौकी पटियालधार के पास वाहन चेकिंग के दौरान सीज किए गए दो बुलेट वाहनों को पार्किंग से चोरी कर फरार हुए तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी किए गए दोनों बुलेट वाहन भी बरामद कर लिए गए हैं। दिनांक 7 अगस्त 2026 को चौकी पटियालधार के पास वाहन चेकिंग के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल डीएल14 एसएफ 7657 एवं एचआर26 एफआई 551 को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया था। दोनों वाहनों को चौकी पटियालधार के समीप स्थित पार्किंग में खड़ा किया गया था। इसी दौरान मौके पर अधिक भीड़भाड़ का फायदा उठाकर वाहन चालक अथवा स्वामी द्वारा सीज किए गए दोनों वाहनों को चोरी कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना चौकी पटियालधार के कांस्टेबल सुनील चन्द्र ने दी। सूचना पर कोतवाली गोपेश्वर में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अनुरोध व्यास पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाश एवं चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही नजदीकी थानों और चौकियों को भी घटना की सूचना दी गई। तलाश के दौरान पुलिस टीम को अलकापुरी प्रतीक्षालय में तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठे मिले। पूछताछ में संदिग्धता पाए जाने पर तीनों को थाने लाकर गहन पूछताछ की गई। दिनांक 8 अगस्त 2026 को पूछताछ के बाद अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी किए गए दोनों बुलेट वाहन बरामद कर लिए गए। प्रकरण में अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों की बढ़ोतरी की गई है। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त विक्की सरकार पुत्र निपिन सरकार निवासी 44 ए72 न्यू सीमापुरी थाना सीमापुरी दिल्ली गोपाल पुत्र कमलेश निवासी मकान नंबर 186 कॉलोनी दिलशाद थाना सीमापुरी ईस्ट दिल्ली आदित्य पुत्र विनोद सिंह निवासी सुखराड़ी थाना 17/18 गुड़गांव हरियाणा बरामद वाहन डीएल14 एसएफ 7657 बुलेट मोटरसाइकिल एचआर26 एफआई 551 बुलेट मोटरसाइकिल पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक अनुरोध व्यास सहायक उपनिरीक्षक रणजीत लाल हेड कांस्टेबल विवेक रावत हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह कांस्टेबल सुनील चन्द्र और कांस्टेबल प्रदीप कुकरेती पुलिस टीम में शामिल रहे।
Spread the love