प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। रेट्रो और मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के विरुद्ध श्रीनगर पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने फटाफट आवाज और पटाखा साइलेंसर वाली बाइकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मॉडिफाइड साइलेंसर लगी तीन बाइकों को सीज किया। इसके साथ ही तीन सवारी बैठाने बिना हेलमेट वाहन चलाने एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले सात वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्रवाई की गई। श्रीनगर पुलिस द्वारा वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने सुरक्षित रहने और दूसरों को भी सुरक्षित रखने की अपील की गई है।
