प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। लाखों श्रद्धालुओं के आगमन दर्शन और जलाभिषेक के बीच पुलिस जवान हर मोर्चे पर पूरी मुस्तैदी के साथ डटे हुए हैं। भीड़ का दबाव हो मौसम की चुनौती हो या दुर्गम मार्गों की कठिन परीक्षा हर परिस्थिति में पुलिस कर्मी धैर्य अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात जवान अपने कर्तव्य और अथक परिश्रम से श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटे हैं। साथ ही विशाल धार्मिक आयोजन को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच पुलिस जवानों का दृढ़ संकल्प और मुस्तैदी हर चुनौती का सामना करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रही है।
