Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन कर हुड़दंग एवं अशांति फैलाने वाले व्यक्तियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत जनपदभर में नियमित गश्त सघन चेकिंग एवं प्रभावी पुलिस कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सभी थाना प्रभारियों को सार्वजनिक शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ युवक सार्वजनिक स्थान पर आपस में विवाद एवं मारपीट कर शांति व्यवस्था प्रभावित कर रहे हैं। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर कुछ युवक शराब के नशे में आमपड़ाव निवासी हर्षित के साथ विवाद कर रहे थे तथा आपस में मारपीट एवं हुड़दंग की स्थिति उत्पन्न कर रहे थे। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने वाले छह युवकों जगदीश फरमान फिरोज अहमद इरशाद मोहम्मद शाकिर और सरफराज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी युवकों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार युवकों में जगदीश बिष्ट उम्र 32 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह बिष्ट निवासी काशीरामपुर कोटद्वार फरमान उम्र 30 वर्ष पुत्र इरफान अली निवासी ग्राम ग्रारस्टान गंज कोटद्वार फिरोज अहमद उम्र 32 वर्ष पुत्र रफीक अहमद निवासी कुंभीचौड़ कोटद्वार इरशाद उम्र 25 वर्ष पुत्र इब्राहिम निवासी लकड़ी पड़ाव कोटद्वार मोहम्मद शाकिर उम्र 29 वर्ष पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी कुंभीचौड़ कोटद्वार तथा सरफराज उम्र 25 वर्ष पुत्र नवी हसन निवासी कुंभीचौड़ कोटद्वार शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *