Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय गौ क्रांति के सदस्यों की ओर से 12 से 18 अगस्त तक सराफा धर्मशाला अपर बाजार श्रीनगर में पूज्य श्री गोपाल मणि महाराज के सानिध्य में श्रीराम कथा धेनु मानस गौ टीका के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर 12 अगस्त को कलश यात्रा निकाली जाएगी। भारतीय गौ क्रांति के सदस्य कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार को लेकर श्रीनगर श्रीकोट चौरास डांग पराग उफल्डा बिलकेदार सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंचे और लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया। कलश यात्रा 12 अगस्त को दोपहर 1 बजे शारदा घाट से शुरू होगी। यात्रा बाजार के मुख्य मार्गों से होते हुए सराफा धर्मशाला अपर बाजार पहुंचेगी जहां इसका समापन होगा। इसके बाद 12 से 18 अगस्त तक सराफा धर्मशाला में श्रीराम कथा धेनु मानस गौ टीका का आयोजन किया जाएगा। भारतीय गौ क्रांति के महासचिव राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल ने आम जनमानस एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में कलश यात्रा में पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सभी लोग कलश यात्रा में शामिल होकर धार्मिक आयोजन का लाभ उठाएं। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष मंजू मैठाणी सुंदरी देवी कांति गुसाईं रामेश्वरी नैथानी नीलम पोखरियाल सावित्री गैरोला मंजू डोभाल मुन्नी चमोली मंजू मरोड़ी किरन रावत गैणा देवी पंवार कमल किशोर भट्ट प्रचारक कलम सिंह महासचिव राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल प्रकाश मैठाणी विक्रम सिंह रावत आदि जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *