प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। श्रावण मास के पावन अवसर पर आयोजित 12 दिवसीय कांवड़ मेला-2026 जनपद टिहरी गढ़वाल में श्रद्धा आस्था और शिवभक्ति के साथ सुरक्षित सकुशल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के कुशल नेतृत्व एवं निरंतर मार्गदर्शन में टिहरी पुलिस ने मेला प्रारंभ होने से लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी तक दिन-रात ग्राउंड जीरो पर मुस्तैदी से ड्यूटी निभाई। देश के विभिन्न राज्यों से आए लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रमुख मार्गों पर सुपर जोन जोन एवं सेक्टरवार सुरक्षा एवं यातायात प्लान लागू किया गया। नरेंद्रनगर-चंबा-छाम मार्ग से गंगोत्री धाम की ओर 73,594 श्रद्धालुओं तपोवन-देवप्रयाग-कीर्तिनगर मार्ग से केदारनाथ-बद्रीनाथ की ओर 98,924 श्रद्धालुओं तथा ढालवाला-भद्रकाली-तपोवन-गरुड़चट्टी मार्ग से नीलकंठ महादेव मंदिर की ओर 46,09,124 श्रद्धालुओं ने यात्रा की। इन मार्गों पर गंगोत्री मार्ग से 15,528 वाहन देवप्रयाग मार्ग से 43,598 वाहन तथा नीलकंठ मार्ग से 6,36,961 वाहनों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया गया। भारी यातायात एवं श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या के बावजूद किसी बड़ी जनहानि के बिना यातायात व्यवस्था सफलतापूर्वक संचालित की गई। बढ़ती श्रद्धालु संख्या एवं यातायात के दबाव को देखते हुए 4 सुपर जोन 12 जोन एवं 16 सेक्टर बनाए गए। इसके साथ ही 5 नए जोन एवं 6 नए सेक्टर गठित कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया गया। 12 पार्किंग जोन एवं 7 मोबाइल पुलिस पार्टियों के माध्यम से यातायात संचालन भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सहायता सुनिश्चित की गई। मेला क्षेत्र में 68 सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी की गई। क्यूआरटी पुलिस एसडीआरएफ एवं बीडीएस टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया। बीडीएस टीम द्वारा लगातार चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया गया। चंबा-छाम एवं देवप्रयाग-कीर्तिनगर मार्ग पर श्रद्धालुओं के भारी दबाव को देखते हुए अतिरिक्त जोन एवं सेक्टर व्यवस्था सक्रिय कर यातायात एवं सुरक्षा प्रबंधन को मजबूत किया गया। नई पहल के रूप में खोया-पाया केंद्र बने अपनों से मिलाने का माध्यम कांवड़ मेले के दौरान इस वर्ष नई पहल के रूप में 5 खोया-पाया केंद्र स्थापित किए गए। पुलिस नेटवर्क सीसीटीवी एवं अन्य माध्यमों की सहायता से 96 बिछड़े व्यक्तियों जिनमें महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल थे को सकुशल उनके परिजनों से मिलाया गया। खोया-पाया केंद्र मेले के दौरान बिछड़े परिवारों के लिए भरोसे संवेदनशीलता और उम्मीद के केंद्र बनकर सामने आए। जीरो डूबने का संकल्प हुआ साकार कांवड़ यात्रा की ब्रीफिंग के दौरान मुनिकीरेती क्षेत्र में जीरो डूबने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पुलिस एवं एसडीआरएफ टीमों द्वारा लगातार पैदल एवं वाहन गश्त घाटों पर सतत निगरानी तथा उद्घोषणाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान के लिए जागरूक किया गया। टीम के अथक प्रयासों से मुनिकीरेती क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान डूबने से कोई जनहानि नहीं हुई और जीरो डूबने का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया गया। रेस्क्यू एवं त्वरित सहायता में भी आगे रही पुलिस कांवड़ मेले के दौरान सड़क दुर्घटनाओं अथवा अन्य आपात परिस्थितियों में पुलिस टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई। आवश्यकतानुसार घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया एवं संवेदनशील कार्यशैली ने आपात परिस्थितियों में श्रद्धालुओं के लिए पहली और भरोसेमंद मदद का कार्य किया। ऑपरेशन क्लीन सत्यापन एवं फायर सेफ्टी पर विशेष फोकस मेले के दौरान ऑपरेशन क्लीन के तहत अतिक्रमण अवैध गतिविधियों एवं अव्यवस्थाओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई। होटल धर्मशाला ढाबों किरायेदारों एवं संदिग्ध व्यक्तियों का सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। साथ ही मेला क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी ऑडिट कराकर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता किया गया। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम द्वारा अफवाहों भ्रामक सूचनाओं एवं अवांछित गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई। इससे मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में मदद मिली। SPO ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका कांवड़ मेला-2026 की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सफल बनाने में एसपीओ जवानों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस बल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एसपीओ जवानों ने विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों यातायात व्यवस्था भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सहायता में पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। एसएसपी श्वेता चौबे ने जताया आभार कांवड़ मेला-2026 के सफल एवं सकुशल संपन्न होने पर एसएसपी श्वेता चौबे ने समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों पीएसी होमगार्ड पीआरडी रिक्रूट आरक्षियों एसडीआरएफ बीडीएस एवं सहयोगी बलों को बधाई दी। उन्होंने कांवड़ मेला व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने वाले एसपीओ जवानों जनप्रतिनिधियों स्वयंसेवी संगठनों एवं विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया। पुलिस बल SPO व सहयोगियों को किया सम्मानित कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के उपलक्ष्य में विपरीत मौसम की परिस्थितियों में भी कड़ी मेहनत एवं लगन से ड्यूटी करने वाले पुलिस बल एसपीओ एवं सहयोगियों को सम्मानित किया गया। एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि कांवड़ मेला केवल ड्यूटी नहीं बल्कि सेवा समर्पण और जनविश्वास की परीक्षा है। टिहरी पुलिस के प्रत्येक जवान ने कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा संयम और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई है। इस व्यवस्था को सफल बनाने में सहयोग देने वाले एसपीओ जवानों जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संस्थाओं का योगदान भी सराहनीय रहा है। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर भद्रकाली चौकी में विशाल भंडारा कांवड़ मेला-2026 के सकुशल एवं शांतिपूर्ण समापन के उपलक्ष्य में भद्रकाली चौकी परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में पुलिस कार्मिकों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन सफल कांवड़ मेला संपन्न होने की खुशी के साथ-साथ सेवा सहयोग और आस्था के प्रति सम्मान का प्रतीक बना। टिहरी पुलिस ने मेला संपन्न कराने के साथ जीता श्रद्धालुओं का भरोसा कांवड़ मेले के दौरान पुलिस ने कहीं खोए लोगों को उनके अपनों से मिलाया कहीं डूबते लोगों को बचाया कहीं दुर्घटनाओं में तत्काल मदद पहुंचाई और कहीं यातायात को सुचारु बनाकर श्रद्धालुओं की राह आसान की। पुलिस नेतृत्व जवानों की दिन-रात मेहनत एसपीओ के सहयोग आधुनिक तकनीक बेहतर यातायात प्रबंधन और आपसी समन्वय ने कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित सुगम एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टिहरी पुलिस ने सेवा सुरक्षा और संवेदनशीलता के साथ कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संभालते हुए श्रद्धालुओं के बीच भरोसा कायम किया।
