Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। शासन के निर्देशों एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद हरिद्वार में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को कार्यक्रमों के तीसरे दिन हर घर तिरंगा अभियान के तहत विकास खंड भगवानपुर कार्यालय से तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। रैली के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने के लिए जागरूक किया गया। खंड विकास अधिकारी भगवानपुर ने बताया कि विकास खंड कार्यालय से ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *