प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे की अध्यक्षता में बुधवार को पुलिस कार्यालय नई टिहरी के सभागार में ऐच्छिक ब्यूरो की काउंसलिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को आपसी संवाद समझाइश एवं संवेदनशील काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाकर परिवारों को टूटने से बचाना रहा। ऐच्छिक ब्यूरो के समक्ष कुल 6 पारिवारिक प्रकरण प्रस्तुत किए गए। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों एवं उनके परिजनों से विस्तारपूर्वक बातचीत कर उनकी समस्याओं और आपसी मतभेदों को समझा गया। ब्यूरो के सदस्यों ने दोनों पक्षों को आपसी विश्वास सम्मान संवाद एवं सामंजस्य बनाए रखने के लिए समझाया-बुझाया। काउंसलिंग के सकारात्मक प्रयासों से 4 परिवार फिर बसे। टिहरी पुलिस की संवेदनशील पहल और ऐच्छिक ब्यूरो के प्रयासों के फलस्वरूप 4 पारिवारिक प्रकरणों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति एवं समझौता कराया गया। दोनों पक्षों को साथ रहने के लिए प्रेरित किया गया जिससे 4 परिवारों को टूटने से बचाते हुए उनके घर पुनः बसाने में सफलता मिली। वहीं एक प्रकरण न्यायालय से संबंधित होने के कारण समाप्त किया गया जबकि एक अन्य प्रकरण में विपक्षी पक्ष के उपस्थित न होने के कारण अग्रिम तिथि निर्धारित की गई। एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि पारिवारिक विवादों को केवल कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से ही नहीं बल्कि आपसी संवाद संवेदनशीलता समझाइश और सकारात्मक काउंसलिंग के माध्यम से भी सुलझाया जा सकता है। ऐच्छिक ब्यूरो का उद्देश्य परिवारों में उत्पन्न मतभेदों को दूर कर आपसी सौहार्द एवं विश्वास कायम करना तथा जहां संभव हो परिवारों को टूटने से बचाना है। ऐच्छिक ब्यूरो में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे अध्यक्ष पुलिस उपाधीक्षक टिहरी चन्द्रमोहन मनोवैज्ञानिक डॉ.रीना सिंह शिक्षाविद् डॉ.रंजना सिंह अधिवक्ता देवेन्द्र दुमोगा तथा महिला पुलिस अधिकारी हेमलता सदस्य के रूप में शामिल हैं।
हर माह होगी ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक
पुलिस कार्यालय के सभागार में ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक प्रत्येक माह एक बार आयोजित की जाएगी। बैठक में पारिवारिक विवादों से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई एवं काउंसलिंग करते हुए दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति एवं सामंजस्य स्थापित कराने का प्रयास किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक परिवारों को टूटने से बचाया जा सके। टिहरी पुलिस द्वारा पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए संवाद संवेदनशीलता और काउंसलिंग के माध्यम से परिवारों को जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
Spread the love
प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे की अध्यक्षता में बुधवार को पुलिस कार्यालय नई टिहरी के सभागार में ऐच्छिक ब्यूरो की काउंसलिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को आपसी संवाद समझाइश एवं संवेदनशील काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाकर परिवारों को टूटने से बचाना रहा। ऐच्छिक ब्यूरो के समक्ष कुल 6 पारिवारिक प्रकरण प्रस्तुत किए गए। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों एवं उनके परिजनों से विस्तारपूर्वक बातचीत कर उनकी समस्याओं और आपसी मतभेदों को समझा गया। ब्यूरो के सदस्यों ने दोनों पक्षों को आपसी विश्वास सम्मान संवाद एवं सामंजस्य बनाए रखने के लिए समझाया-बुझाया। काउंसलिंग के सकारात्मक प्रयासों से 4 परिवार फिर बसे। टिहरी पुलिस की संवेदनशील पहल और ऐच्छिक ब्यूरो के प्रयासों के फलस्वरूप 4 पारिवारिक प्रकरणों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति एवं समझौता कराया गया। दोनों पक्षों को साथ रहने के लिए प्रेरित किया गया जिससे 4 परिवारों को टूटने से बचाते हुए उनके घर पुनः बसाने में सफलता मिली। वहीं एक प्रकरण न्यायालय से संबंधित होने के कारण समाप्त किया गया जबकि एक अन्य प्रकरण में विपक्षी पक्ष के उपस्थित न होने के कारण अग्रिम तिथि निर्धारित की गई। एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि पारिवारिक विवादों को केवल कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से ही नहीं बल्कि आपसी संवाद संवेदनशीलता समझाइश और सकारात्मक काउंसलिंग के माध्यम से भी सुलझाया जा सकता है। ऐच्छिक ब्यूरो का उद्देश्य परिवारों में उत्पन्न मतभेदों को दूर कर आपसी सौहार्द एवं विश्वास कायम करना तथा जहां संभव हो परिवारों को टूटने से बचाना है। ऐच्छिक ब्यूरो में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे अध्यक्ष पुलिस उपाधीक्षक टिहरी चन्द्रमोहन मनोवैज्ञानिक डॉ.रीना सिंह शिक्षाविद् डॉ.रंजना सिंह अधिवक्ता देवेन्द्र दुमोगा तथा महिला पुलिस अधिकारी हेमलता सदस्य के रूप में शामिल हैं। हर माह होगी ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक
पुलिस कार्यालय के सभागार में ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक प्रत्येक माह एक बार आयोजित की जाएगी। बैठक में पारिवारिक विवादों से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई एवं काउंसलिंग करते हुए दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति एवं सामंजस्य स्थापित कराने का प्रयास किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक परिवारों को टूटने से बचाया जा सके। टिहरी पुलिस द्वारा पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए संवाद संवेदनशीलता और काउंसलिंग के माध्यम से परिवारों को जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।