प्रदीप कुमार
रुड़की/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने और अवैध शराब स्मैक हेरोइन चरस गांजा आदि नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने 20.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से एक स्कूटी भी बरामद की गई है। मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026 के तहत नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए एसएसपी हरिद्वार द्वारा पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की ने युवाओं को नशे के जाल में धकेलने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस टीम गठित की। इसी क्रम में 11 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जुनैद पुत्र रियासत निवासी खड़ंजा कुतुबपुर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार को 20.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक स्कूटी भी बरामद की। आरोपित के विरुद्ध कोतवाली रुड़की में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपित का विवरण जुनैद पुत्र रियासत निवासी खड़ंजा कुतुबपुर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार। बरामदगी 20.40 ग्राम अवैध स्मैक और एक स्कूटी बरामद की गई। पुलिस टीम उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह हेड कांस्टेबल रजत और कांस्टेबल अनिल शर्मा।
