Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य मंत्री सुनील सैनी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर और पुलिस-प्रशासन की पूरी टीम को कांवड़ मेले के भव्य एवं सकुशल समापन पर प्रशंसा की है। सुनील सैनी ने कहा कि इस वर्ष कांवड़ मेला अद्भुत और ऐतिहासिक रहा। हरिद्वार में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा रहा। मेले के दौरान करोड़ों शिवभक्त कांवड़ियों ने पवित्र जल उठाकर अपनी यात्रा पूरी की। जनसैलाब और लगातार आवाजाही के बावजूद शासन-प्रशासन के कुशल प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था के चलते कांवड़ मेला दिव्य भव्य और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटी। सुनील सैनी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी एवं मजबूत नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के कुशल प्रबंधन से ही इतना बड़ा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। उन्होंने हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर पुलिस बल के जवानों सुरक्षाकर्मियों तथा शासन-प्रशासन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण और सेवा भाव के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। सुनील सैनी ने कहा कि करोड़ों शिवभक्तों की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए जिस प्रकार अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी की जिम्मेदारी निभाई वह सराहनीय है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *