Spread the love

प्रदीप कुमार
थलीसैंण-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। नगर पंचायत थलीसैंण में गुरुवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के नेतृत्व में आयोजित अभियान में जनप्रतिनिधियों अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान बस स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई की गई तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कैबिनेट मंत्री ने स्वयं सफाई अभियान में भाग लेते हुए कहा कि स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी है। सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने लोगों से कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कृष्णा त्रिपाठी अधिशासी अधिकारी दीपक प्रताप खंड विकास अधिकारी टीकाराम बाल विकास परियोजना अधिकारी पूजा रावत वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र रावत भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद रावत नगर पंचायत सभासद दिलीप नेगी सहित अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *