Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिला निरीक्षण एवं अनुश्रवण समिति पीसीपीएनडीटी ने नारायणकोटी स्थित माधव अस्पताल में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अल्ट्रासाउंड केंद्र नियमानुसार संचालित पाया गया। जिलाधिकारी के निर्देशन के अनुपालन में तहसीलदार ऊखीमठ निशांत कंबोज एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सीमा टेकचंदानी के नेतृत्व में जिला निरीक्षण एवं अनुश्रवण समिति पीसीपीएनडीटी की पांच सदस्यीय टीम माधव अस्पताल नारायणकोटी पहुंची और वहां स्थापित अल्ट्रासाउंड केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अल्ट्रासाउंड केंद्र में स्थापित मशीन पर कार्यरत चिकित्सक की वैधता अल्ट्रासाउंड मशीन के मेक एवं मॉडल की जांच ओपीडी रजिस्टर एएनसी रजिस्टर फार्म-एफ विवरण एवं विभिन्न अभिलेखों के रखरखाव की जांच की गई। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड केंद्र में नोटिस बोर्ड डिस्प्ले सीसीटीवी की स्थापना एक्टिव ट्रैकर की क्रियाशीलता आदि का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में अल्ट्रासाउंड केंद्र यथावत संचालित पाया गया और केंद्र पर निर्धारित व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। निरीक्षण दल ने अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक को अल्ट्रासाउंड केंद्र का पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत निर्धारित सभी प्रावधानों का लगातार नियमानुसार संचालन सुनिश्चित करने तथा सभी आवश्यक अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि उक्त अल्ट्रासाउंड केंद्र का गत मई माह के अंतिम सप्ताह में पंजीकरण कराया गया था। इसके बाद जनपद में कुल सात अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालित हो रहे हैं जिनमें से चार अल्ट्रासाउंड केंद्र सरकारी चिकित्सालयों में संचालित हो रहे हैं जबकि तीन अल्ट्रासाउंड केंद्र निजी चिकित्सालयों में स्थापित हैं। निरीक्षण दल में जिला निरीक्षण एवं अनुश्रवण समिति पीसीपीएनडीटी के सदस्य पैथोलॉजिस्ट डॉ. मनीष कुमार बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.रूचिका भट्ट एवं जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी मुकेश बगवाड़ी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *