श्रीनगर वार्ड 32 में 11 दिवसीय योग शिविर शुरू प्रतिदिन 80 से अधिक लोग ले रहे प्रशिक्षण
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। वार्ड नंबर 32 डांग में 12 जून से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) तक 11 दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।शिविर में उत्तराखंड संस्कृत विद्यालय से योगाचार्य की डिग्री प्राप्त और बालाजी योग पीठ के संस्थापक सूरज बडोनी द्वारा प्रतिदिन योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है।शिविर का उद्देश्य "करो योग,रहो निरोग" के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। इस शिविर में प्रतिदिन लगभग 80 लोग भाग लेकर विभिन्न योगाभ्यासों का अभ्यास कर रहे हैं।शिविर में पार्षद पंकज कुमार सती के साथ कमलेश सेमवाल,मधुसूदन सेमवाल,गिरीश चंद्र,विजेंद्र नेगी,उदय सिंह कंडवाल,अरुण बहुगुणा,सकलानंद सती,युक्ति सती,सरिता चौहान,शांति चौहान,शांति रावत,भगवती प्रसाद,मोहन सिंह रावत,प्रेम सिंह रावत,योगेश अस्वल,विक्रम सिंह रावत,मीनाक्षी बहुगुणा,सहित अनेक नागरिक भाग ले रहे हैं।
Spread the love
श्रीनगर वार्ड 32 में 11 दिवसीय योग शिविर शुरू प्रतिदिन 80 से अधिक लोग ले रहे प्रशिक्षण
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। वार्ड नंबर 32 डांग में 12 जून से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) तक 11 दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।शिविर में उत्तराखंड संस्कृत विद्यालय से योगाचार्य की डिग्री प्राप्त और बालाजी योग पीठ के संस्थापक सूरज बडोनी द्वारा प्रतिदिन योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है।शिविर का उद्देश्य “करो योग,रहो निरोग” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। इस शिविर में प्रतिदिन लगभग 80 लोग भाग लेकर विभिन्न योगाभ्यासों का अभ्यास कर रहे हैं।शिविर में पार्षद पंकज कुमार सती के साथ कमलेश सेमवाल,मधुसूदन सेमवाल,गिरीश चंद्र,विजेंद्र नेगी,उदय सिंह कंडवाल,अरुण बहुगुणा,सकलानंद सती,युक्ति सती,सरिता चौहान,शांति चौहान,शांति रावत,भगवती प्रसाद,मोहन सिंह रावत,प्रेम सिंह रावत,योगेश अस्वल,विक्रम सिंह रावत,मीनाक्षी बहुगुणा,सहित अनेक नागरिक भाग ले रहे हैं।