प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनपद रुद्रप्रयाग में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में डाइट रतूड़ा में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में राजकीय कन्या उच्चतर प्राथमिक विद्यालय रतूड़ा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज रतूड़ा की टीम द्वितीय तथा राजकीय इंटर कॉलेज नगरासू की टीम तृतीय स्थान पर रही। जिलाधिकारी ने विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता अखंडता और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति रचनात्मकता और टीम भावना को बढ़ावा मिलता है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय चौधरी डाइट की प्राचार्य रुचिना पुरी डाइट के शिक्षक दीपक बुटोला ममता रावत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
Spread the love