Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। भारत गणराज्य का 80वां स्वतंत्रता दिवस हरिद्वार पुलिस द्वारा हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन हरिद्वार स्थित क्वार्टर गार्द में पुलिस अधीक्षक अपराध निशा यादव ने ध्वजारोहण किया और सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता अखंडता एवं अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों को मिष्ठान वितरित किया गया और उन्हें और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान उत्तराखंड पुलिस के विभिन्न स्तरों पर पदक प्राप्त करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया। इस अवसर पर देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वीर सपूतों के त्याग एवं बलिदान को नमन किया गया। इसी दौरान क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर संजय चौहान द्वारा पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में ध्वजारोहण किया गया। इसके साथ ही जनपद के सभी थानों एवं पुलिस कार्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के अवसर पर उत्कृष्ट कर्तव्य निर्वहन के लिए जनपद हरिद्वार से विभिन्न श्रेणियों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान के लिए चयन किया गया है। इनमें मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक विशिष्ट कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अभय कुमार सिंह को प्रदान किया गया। पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क गोल्ड सेवा के आधार पर क्षेत्राधिकारी शिशुपाल सिंह नेगी क्षेत्राधिकारी संजय चौहान तथा निरीक्षक गोविंद कुमार को सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर विशिष्ट कार्य के लिए फायर सर्विस चालक अर्जुन सिंह उपनिरीक्षक शाहजाद अली हेड कांस्टेबल सोनू कुमार आरक्षी आबिद उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक मुख्य आरक्षी मंगल सिंह आरक्षी नरेंद्र नेगी आरक्षी दीपक चंद्र आरक्षी हर्ष उनियाल मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार मुख्य आरक्षी अंकित रावत तथा आरक्षी नितिन कुमार को चयनित किया गया। पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र के लिए मुख्य आरक्षी राकेश कुमार का चयन किया गया है। इसके अलावा विगत 26 जनवरी को चयनित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर विशिष्ट कार्य के लिए एसपी ट्रैफिक/क्राइम निशा यादव एएसपी सिटी अभय कुमार सिंह निरीक्षक शांति कुमार निरीक्षक प्रदीप बिष्ट फायरमैन दिनेश कुमार आरक्षी राहुल आर्या तथा आरक्षी दीप गौड़ को चयनित किया गया था। पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क गोल्ड सेवा के आधार पर क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी को सम्मानित किया गया जबकि पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर सेवा के आधार पर निरीक्षक हितेश कुमार तथा हेड कांस्टेबल पूर्ण सिंह रावत का चयन किया गया था। इस प्रकार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद हरिद्वार पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को दोहराते हुए देश की सेवा में निरंतर तत्पर रहने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *