Spread the love

प्रदीप कुमार
ऋषिकेश-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। परिवार के साथ ऋषिकेश भ्रमण पर आए गाजियाबाद निवासी यात्री का परमार्थ निकेतन घाट पर गंगा स्नान के दौरान खोया पर्स पुलिस टीम ने बरामद कर सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। पर्स में 22,300 रुपये की नकदी करीब 35 हजार रुपये कीमत का वनप्लस मोबाइल फोन कार की चाबी आरसी आधार कार्ड पैन कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। दिनांक 16 अगस्त को अरुण शर्मा निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश अपने परिवार के साथ ऋषिकेश भ्रमण पर आए थे। परमार्थ निकेतन घाट पर गंगा स्नान के दौरान उनका पर्स कहीं गुम हो गया। पर्स में नकदी और जरूरी सामान होने के कारण उन्होंने इसकी सूचना चौकी रामझूला पर दी। सूचना मिलने पर चौकी रामझूला में ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल 145 सुवर्धन एवं ट्रेनी कांस्टेबल अंकित ने तत्परता से पर्स की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने अथक प्रयास करते हुए यात्री का खोया हुआ पर्स बरामद कर लिया। पर्स में रखा समस्त सामान सुरक्षित मिलने के बाद पुलिस टीम ने उसे यात्री के सुपुर्द कर दिया। अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर यात्री के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने पुलिस टीम की तत्परता एवं ईमानदारी की सराहना करते हुए पौड़ी पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम हेड कांस्टेबल 145 सुवर्धन एवं ट्रेनी कांस्टेबल अंकित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *