Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने केबिन केयर कंपनी में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कंपनी से चोरी किया गया तार पीएलसी सहित अन्य सामान बरामद किया है। दिनांक 14 अगस्त को वादी कुलदीप पुत्र महेंद्र, निवासी केबिन केयर कंपनी, सिडकुल ने थाना सिडकुल में लिखित तहरीर दी थी कि 14 अगस्त को कंपनी के अंदर से अज्ञात चोर तार मोटर एवं अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल में अभियोग पंजीकृत किया गया। चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश एवं चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में 15 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने सूर्यनगर कॉलोनी के तिराहे के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ की। तलाशी के दौरान उनके पास से दो सफेद कट्टे मिले जिनमें फैक्ट्री से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चोरी के माल सहित मौके पर ही हिरासत में ले लिया। बरामदगी के आधार पर संबंधित मामले में बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के नाम और पते साहिल पुत्र समीम निवासी कस्बा एवं थाना स्योहारा जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार। साहिल पुत्र शहजाद निवासी मस्जिद के पास रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार। बरामद चोरी का सामान एक पीस PLCN-10 CIDR-D-V2 चार पीस एयर ब्रेक पावर कॉन्टैक्टर दो पीस एमसीबी कंपनी सिमेंस दो पीस एमसीबी के पार्ट कंपनी सिमेंस एक पीस टाइमर कंपनी सेलेक्ट्रॉन एक पीस स्ट्रीट लाइट कंपनी सिस्का एलईडी एक पीस स्ट्रीट लाइट जय कंपनी कुमार एलईडी तथा करीब 90 मीटर कॉपर वायर। पुलिस टीम अपर उपनिरीक्षक संजय चौहान कांस्टेबल प्रदीप एवं कांस्टेबल गजेंद्र सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *