Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने चेकिंग के दौरान सरकारी अस्पताल तिराहा रोशनाबाद से दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। उनके कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UK17-U-4846 बरामद की गई। दिनांक 06 जुलाई 2026 को वादी प्रदुमन पुत्र कुशलपाल निवासी आनेकी हेतमपुर सिडकुल हरिद्वार ने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UK17-U-4846 चोरी होने के संबंध में थाना सिडकुल में अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया था। वाहन चोरी की घटनाओं के अनावरण के लिए थानाध्यक्ष सिडकुल द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में 15 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान द्वारा सरकारी अस्पताल तिराहा रोशनाबाद पर चेकिंग के दौरान चोरी की उक्त मोटरसाइकिल सहित दो संदिग्धों को दबोचा गया। पूछताछ एवं वाहन के चेसिस नंबर MBLHAW23XPHFA7623 का सत्यापन करने पर मोटरसाइकिल संबंधित चोरी के मामले से जुड़ी पाई गई। हिरासत में लिए गए संदिग्धों के विरुद्ध उक्त मामले में संबंधित कानूनी प्रावधान की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस द्वारा दोनों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों का नाम और पता अजय उर्फ फाइटर पुत्र भोपाल सिंह निवासी ग्राम मंडावर थाना मंडावर जिला बिजनौर हाल निवासी हेतमपुर थाना सिडकुल हरिद्वार। विक्की पुत्र सतपाल निवासी ऐल्प्स कॉलोनी हेतमपुर थाना सिडकुल हरिद्वार। बरामदगी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UK17-U-4846 चेसिस नंबर MBLHAW23XPHFA7623। पुलिस टीम उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान हेड कांस्टेबल कुलदीप बगासी एवं कांस्टेबल मनीष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *