प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना सिडकुल पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को चोरी की ई-रिक्शा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक ई-रिक्शा बरामद की है। दिनांक 13 अगस्त को सोहेल पुत्र शौकीन निवासी रोशनाबाद सिडकुल हरिद्वार ने थाना सिडकुल में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसकी ई-रिक्शा को रोशनाबाद सिडकुल क्षेत्र से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिडकुल में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना अपर उप निरीक्षक हरिश्चंद्र शाह के सुपुर्द की गई। वाहन चोरी की घटनाओं के अनावरण के लिए थाना सिडकुल पुलिस द्वारा टीम गठित कर लगातार चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी क्रम में 14 अगस्त 2026 को अपर उप निरीक्षक हरिश्चंद्र शाह ने रोशनाबाद आईएमसी चौक पर चेकिंग के दौरान चोरी की ई-रिक्शा बरामद करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनू पुत्र जबरे निवासी ग्राम दैलपुरा नन्नू पोस्ट नगीना जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी फरमान का मकान सूर्यनगर थाना सिडकुल हरिद्वार बताया। पूछताछ में आरोपी ने ई-रिक्शा को सूर्यनगर क्षेत्र में सड़क किनारे से चोरी करना बताया। पुलिस द्वारा प्रकरण में संबंधित कानूनी प्रावधान की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का नाम और पता सोनू पुत्र जबरे निवासी ग्राम दैलपुरा नन्नू पोस्ट नगीना जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी फरमान का मकान सूर्यनगर थाना सिडकुल हरिद्वार। बरामदगी एक चोरी की ई-रिक्शा। पुलिस टीम अपर उप निरीक्षक हरिश्चंद्र शाह हेड कांस्टेबल कुलदीप बगासी एवं कांस्टेबल मनीष।
