Spread the love

प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। ब्लॉक महिला कांग्रेस जखोली की संगठनात्मक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर महिलाओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। ब्लॉक अध्यक्ष शीला भंडारी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और लोकतंत्र में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकारिणी में 12 उपाध्यक्ष 14 महासचिव व 16 सचिव शामिल किए गए हैं। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शीला भण्डारी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए ब्लाक कांग्रेस कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर उषा कोठारी गीता देवी कल्पेश्वरी कठैत कुंदनी देवी चौहान गीता पंवार राजेश्वरी राणा अरूणा नेगी राजेश्वरी भट्ट विजया राणा नीमा रावत राखी ममगाईं एवं अंजू पंवार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि महासचिव में अनीता पंवार प्रतिमा देवी शशि मेहरा अंजना पंवार रश्मि रावत मदुली देवी दीपिका मेवाड़ अंजू क्वेलीयाल प्रियंका राणा पुष्पा राणा पूजा नेगी राजेश्वरी राणा रश्मि बगवान एवं स्मिता राणा को महासचिव बनाया गया है। वहीं सचिव में सावित्री देवी संतोषी भट्ट उर्मिला देवी कल्पेश्वरी रावत मंजू भट्ट अनिता देवी अनामिका सिंधवाल नीलम भट्ट प्रियंका जाखी पुनीता देवी सोनम देवी कृष्णा ममगाईं सुधा भट्ट उपासना देवी आरती नेगी एवं आशा राणा को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ब्लॉक अध्यक्ष शीला भंडारी जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला कांग्रेस को जखोली के प्रत्येक बूथ तक मजबूत किया जाएगा। महिलाओं की समस्याओं अधिकारों और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस की मजबूती कांग्रेस संगठन की मजबूती है और आने वाले समय में सभी पदाधिकारी एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *