पौड़ी के राजकीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय में बाल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार के निर्देशन में जिला बाल कल्याण समिति पौड़ी द्वारा राजकीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय पौड़ी में बाल संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर समिति की सदस्य गंगोत्री नेगी एवं सुनीता भट्ट द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को गुड टच एवं बैड टच,बाल अधिकार,बाल सुरक्षा के उपाय,एवं चाइल्डलाइन 1098 हेल्पलाइन की जानकारी प्रदान की गयी।चाइल्डलाइन टीम द्वारा बच्चों को सरल एवं संवादात्मक तरीके से सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श की पहचान करना,खतरे की स्थिति में प्रतिक्रिया देना तथा मदद प्राप्त करने के व्यावहारिक उपाय सिखाये गये। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने अनुभव साझा किये।इस अवसर पर गंगोत्री नेगी ने कहा,बच्चों को प्रारंभ से ही आत्म-सुरक्षा की जानकारी देना अनिवार्य है ताकि वे स्वयं को हर स्थिति में सुरक्षित रख सकें। वहीं सुनीता भट्ट ने कहा,चुप रहना नहीं,बोलना है-यही बच्चों को सिखाना सबसे जरूरी है।इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक,शिक्षकगण,जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रतिनिधि,चाइल्डलाइन टीम सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Spread the love