Spread the love

प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। वॉइस ऑफ मीडिया के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काले राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल मस्के एवं अंतरराष्ट्रीय महासचिव दिव्य भौसले के निर्देशानुसार उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष वेणीराम उनियाल ने संगठन को प्रदेश एवं जिला स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से राज्य एवं जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। नवनियुक्त कार्यकारिणी में पत्रकारों के हितों संगठन की मजबूती तथा मीडिया जगत से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में पौड़ी गढ़वाल जिले के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार सतेन्द्र सिंह रावत को सौंपी गई है। वहीं रुद्रप्रयाग जिले के अध्यक्ष पद पर प्रदीप असवाल तथा चमोली गढ़वाल जिले के अध्यक्ष पद पर चंडी प्रसाद तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष वेणीराम उनियाल ने कहा कि वॉइस ऑफ मीडिया उत्तराखंड में पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाने पत्रकारों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा करने तथा संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले और ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेगा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें तथा पत्रकारों की आवाज को एकजुट होकर बुलंद करें। वॉइस ऑफ मीडिया उत्तराखंड की नवगठित कार्यकारिणी से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है। राज्य कार्यकारिणी में प्रदेशाध्यक्ष वेणीराम उनियाल नार्थ जोन अध्यक्ष दिनेश पाल गुसाईं साऊथ जोन अध्यक्ष जीवन बिष्ट उपाध्यक्ष गब्बर सिंह भंडारी ओम प्रकाश केदार खंडी लता केसी और बीर सिंह राणा महासचिव दिनेश सिंह पंवार सहसचिव गौरव कलौनी कोषाध्यक्ष सुनील जुयाल कार्यकारी सहायक पवन बाटला एवं विरेन्द्र सिंह राणा को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा संगठक के पद पर पूनम बढियार गुलाब सिंह नेगी अंकित तिवारी एवं मुरार कंडारी प्रवक्ता प्रदीप कुमार जनसंपर्क प्रमुख अनिल कुमार सदस्य के रूप में अमर थाप रंजना गुसाईं एवं प्रियंका रावत को शामिल किया गया है। पौड़ी गढ़वाल जिला कार्यकारिणी में सतेन्द्र सिंह रावत को अध्यक्ष बनाया गया है। रुद्रप्रयाग जिला कार्यकारिणी में प्रदीप असवाल को अध्यक्ष तथा चमोली गढ़वाल जिला कार्यकारिणी में चंडी प्रसाद तिवारी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *