प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। रोटरी क्लब श्रीनगर द्वारा हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में आयोजित दो दिवसीय अंतरविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.मुकुल पंत द्वारा बच्चों को खेल में अनुशासन के महत्व के बारे में बताया गया। आज के परिणाम में कक्षा 1 से 5 बालक वर्ग में अभिज्ञान प्रथम और मौलिक द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा 6 से 8 बालक वर्ग में अक्षज प्रथम सनाय द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा 9 से 10 बालक वर्ग में आयुष प्रथम अविनव पांडे द्वितीय कक्षा 9 से 10 बालक वर्ग डबल में मयंक/हर्षित प्रथम और भव्य/चिराग द्वितीय रहे। कक्षा 11 से 12 बालक वर्ग में प्रथम देवेश और द्वितीय अविनव रहे। कक्षा 11 से 12 बालक वर्ग डबल में दक्ष/अविनव प्रथम और आदित्य/श्रेयांश द्वितीय रहे। अंडर 14 बालिका वर्ग में आराध्य प्रथम और साध्य द्वितीय अंडर 17 बालिका वर्ग में मानवी प्रथम और अनुष्का द्वितीय तथा ओपन वर्ग में प्रेरित/पवन प्रथम और सागर/कुंवर द्वितीय स्थान पर रहे। ओवरऑल चैंपियनशिप में सेंट थेरेसा प्रथम सेंट थॉमस पौड़ी द्वितीय और श्री गुरु राम राय श्रीनगर तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अनिल ढौडियाल क्लब सचिव रोटेरियन डॉ.हरीश भट्ट कोषाध्यक्ष रोटेरियन डॉ.राजेंद्र भंडारी रोटेरियन बृजेश भट्ट रोटेरियन एसपी घिल्डियाल रोटेरियन अनूप नेगी रोटेरियन छवि अग्रवाल रोटेरियन मनीष कोठियाल रोटेरियन आशीष सुन्द्रियाल रोटेरियन नरेश नौटियाल रोटेरियन संचित अग्रवाल रोटेरियन मो. आशिफ़ रोटेरियन प्रदीप अनथवाल रोटेरियन हिमांशु अग्रवाल सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागी अभिभावक एवं खेल अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रतियोगिता समन्वयक रोटेरियन संदीप रावत ने किया।
