Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिडकुल पुलिस ने एक आरोपी को 6.59 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष सिडकुल अजय शाह के निर्देश पर थाना क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इसी क्रम में 24 अगस्त को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दवा चौक सिडकुल के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने शुभम कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी रांगड़वाला थाना कलियर जनपद हरिद्वार को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.59 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने बरामद स्मैक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा कांस्टेबल रिपेंद्र कैंतुरा और कांस्टेबल महावीर शर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *