Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिडकुल पुलिस ने 52 पैकेट देशी शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार 24 अगस्त 2026 को सिडकुल पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रामनगर कॉलोनी जाने वाले रास्ते से पुलिस ने राजेंद्र पुत्र छतर सिंह निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 52 पैकेट देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल जितेंद्र तोमर और कांस्टेबल रोहित शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *