प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जनपद के विभिन्न थानों शाखाओं कार्यालयों एवं पुलिस लाइन से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग कर अपनी विभागीय एवं पारिवारिक समस्याएं रखीं। एसएसपी ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जबकि शेष मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक की शुरुआत में एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को कांवड़ यात्रा 2026 के सफल एवं सकुशल समापन पर बधाई देते हुए कहा कि यह पूरी पुलिस टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कुशलक्षेम जानने के साथ उनकी पारिवारिक एवं विभागीय समस्याओं पर चर्चा की और संवेदनशीलता के साथ उनका समाधान सुनिश्चित किया। सम्मेलन के दौरान कांवड़ यात्रा एवं अन्य अपराधों के सफल अनावरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। एसएसपी ने जुलाई 2026 के लिए चयनित मैन और वूमेन ऑफ द मंथ सहित कुल 36 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। सम्मानित होने वालों में कांवड़ मेला सेल में तैनात 13 पुलिसकर्मी भी शामिल रहे जिन्होंने मेले के दौरान महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। मैन और वूमेन ऑफ द मंथ के लिए विभिन्न थानों यातायात इकाइयों सीआईयू फायर स्टेशन अभिसूचना इकाई दूरसंचार सीएम हेल्पलाइन पुलिस लाइन और कांवड़ मेला सेल के पुलिसकर्मियों का चयन किया गया। सूची में पांच महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहीं। सम्मानित पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक ऋषिकांत पटवाल कांस्टेबल संदीप रावत नरेंद्र राणा रवि चौहान प्रेम सिंह दानू हेड कांस्टेबल विवेक यादव कांस्टेबल राकेश राणा प्रदीप बिष्ट अपर उपनिरीक्षक कुन्दन कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह उपनिरीक्षक दीपक चौधरी कांस्टेबल आशीष शर्मा उपनिरीक्षक मोहित सिंह रौथाण उपनिरीक्षक नीरज मेहरा कांस्टेबल लवकेश मौर्य महिला उपनिरीक्षक खुशबू फायरमैन रविन्द्र कुमार कांस्टेबल अतुल कुमार अपर उपनिरीक्षक विक्रम तोमर कांस्टेबल सुमित राणा महिला कांस्टेबल उर्मिला पुष्पा सुरैया सहित कांवड़ मेला सेल के निरीक्षक उमेश कुमार उपनिरीक्षक पुनित दानोशी अपर उपनिरीक्षक मुकेश राणा कांस्टेबल महेन्द्र दीपक डबराल राजेश दीपक दानू पंकज विनय उनियाल कमल सुनील नत्थी और कांस्टेबल कविता शामिल रहे। एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी इसी लगन और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा जनसेवा और कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया।
