Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर यातायात पुलिस रुड़की ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल 174 चालान किए गए जबकि नाबालिग द्वारा चलाए जा रहे वाहन सहित छह दोपहिया वाहनों को सीज किया गया। यातायात पुलिस रुड़की की ओर से डम डम चौक रोडवेज बस अड्डा मंगलौर बस अड्डा और रामनगर चौक सहित विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की गई। कार्रवाई के दौरान नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर एक रेट्रो साइलेंसर के इस्तेमाल पर तीन नशे में वाहन चलाने पर एक तथा बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने पर एक वाहन के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन मामलों में कुल छह वाहनों को सीज किया गया। नाबालिग द्वारा वाहन चलाने के मामले में 27 हजार रुपये का चालान किया गया। यातायात पुलिस ने चालानी कार्रवाई के साथ वाहन चालकों एवं आम लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया। हरिद्वार पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न दें। साथ ही सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है। पुलिस ने कहा कि प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित एवं सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *