प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली नगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब के धंधे में संलिप्त दो आरोपितों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 60 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की। आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों और अवैध शराब के धंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में 26 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने शराब की अवैध बिक्री एवं कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो आरोपितों को अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा। पहले मामले में अरुण पुत्र प्रमोद कश्यप निवासी सलेमपुर थाना इम्पुदिया जिला बिजनौर हाल निवासी शिव घाट कोतवाली नगर हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 24 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई। वहीं दूसरे मामले में नमन पुत्र राजेश निवासी बैरागी कैंप घोड़ा पुलिस लाइन थाना कनखल हरिद्वार को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 36 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा हेड कांस्टेबल हाकम सिंह कांस्टेबल बृजमोहन भट्ट और कांस्टेबल लखन सिंह शामिल रहे।
