Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना श्यामपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंडीघाट की खत्ता बस्ती से अवैध देशी शराब की तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस ने 26 अगस्त को चंडीघाट की खत्ता बस्ती में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने शराब की तस्करी करते हुए गोपाल पुत्र गरीबदास निवासी खत्ता बस्ती चंडीघाट हरिद्वार को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में कांस्टेबल राजवीर सिंह और होमगार्ड अनुज कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed