Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली रानीपुर क्षेत्रांतर्गत संजय नगर टिबड़ी में लड़ाई-झगड़े मारपीट और हुड़दंग करने पर पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। पुलिस मुख्यालय से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार असामाजिक तत्वों एवं शांति भंग करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 28 अगस्त 2026 की रात्रि को कोतवाली रानीपुर क्षेत्रांतर्गत संजय नगर टिबड़ी में लड़ाई-झगड़े की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर प्रथम पक्ष के अक्षय पुत्र धूम सिंह निवासी संजय नगर टिबड़ी कोतवाली रानीपुर तथा शेखर कुमार पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी संजय नगर कोतवाली रानीपुर आपस में मारपीट और लड़ाई-झगड़े पर उतारू मिले। पुलिस द्वारा दोनों को काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों व्यक्ति उत्तेजित होकर एक-दूसरे के साथ आमदा फौजदारी होने लगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। नाम-पता आरोपी अक्षय पुत्र धूम सिंह निवासी संजय नगर टिबड़ी कोतवाली रानीपुर शेखर कुमार पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी संजय नगर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार। पुलिस टीम कांस्टेबल दिग्पाल राणा और कांस्टेबल विजयपाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *