Spread the love

प्रदीप कुमार
झबरेड़ा/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली झबरेड़ा पुलिस ने ट्रैक्टर की बैटरी चोरी के मामले का 10 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चोरी के माल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक्साइड कंपनी की ट्रैक्टर की बैटरी बरामद की है। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 31 अगस्त 2026 को ग्राम हशयामपुर झबरेड़ा निवासी आजाद सिंह ने ट्रैक्टर की बैटरी चोरी होने की शिकायत पुलिस से की थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने मैनुअल पुलिसिंग के तहत मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए चोरी की घटना के अनावरण के प्रयास शुरू किए। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मानकपुर शिवपुर जाने वाले रास्ते से आरोपी तालिब को बोलेरो पिकअप वाहन के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई एक्साइड कंपनी की ट्रैक्टर बैटरी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी तालिब पुत्र जुल्फान निवासी ग्राम उग्रराव थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश। बरामद सामग्री एक एक्साइड कंपनी की ट्रैक्टर बैटरी। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह कांस्टेबल मुकेश तोमर और कांस्टेबल सुरेंद्र चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *