Spread the love

प्रदीप कुमार
नंदप्रयाग-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। नंदप्रयाग के पास यातायात पुलिस की चेकिंग के दौरान एक थार वाहन चालक को शराब के नशे में तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। चालक के रैश ड्राइविंग करने की भी बात सामने आई जिसके बाद यातायात पुलिस ने मौके पर ही वाहन को सीज कर दिया। यातायात पुलिस की टीम नंदप्रयाग के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान थार वाहन को रोककर जांच की गई। जांच में वाहन चालक लक्ष्मी प्रसाद पुत्र स्वर्गीय देवी प्रसाद निवासी ग्राम वादुक गुलाड़ी नंदानगर शराब के नशे में वाहन चलाता हुआ पाया गया। इसके साथ ही चालक द्वारा वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाए जाने की भी जानकारी सामने आई। शराब के नशे में रैश ड्राइविंग करते हुए वाहन चलाना चालक के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता था। नशे की हालत में तेज और लापरवाही से वाहन चलाकर चालक अपनी जान जोखिम में डाल रहा था और दूसरे वाहन चालकों तथा राहगीरों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहा था। यातायात पुलिस निरीक्षक दिगंबर उनियाल ने समय रहते वाहन को रोककर कार्रवाई की। जांच के दौरान चालक के नशे में होने की पुष्टि होने पर थार वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया गया। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि सड़क पर नशे में वाहन चलाने और रैश ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *