Spread the love

प्रदीप कुमार
मलेथा-देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के मलेथा में शिक्षक दिवस के अवसर पर विधायक विनोद कंडारी की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे करीब 650 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिक्षकों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि गणमान्य लोग और शिक्षक मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक अपने ज्ञान अनुभव और मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि एक मजबूत और विकसित समाज के निर्माण में शिक्षकों का योगदान महत्वपूर्ण है। शिक्षकों का सम्मान करना केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ-साथ शिक्षक उन्हें संस्कार अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। ऐसे में शिक्षकों के योगदान को सम्मान देना समाज के लिए गौरव की बात है। समारोह में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में देवप्रयाग ब्लॉक अध्यक्ष धनवीर रमोला कीर्तिनगर ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कठैत मंत्री अजय कुमार मंच संचालक राजेश सेमवाल देवेंद्र बिष्ट ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट नगर पालिका अध्यक्ष ममता देवी नगर पंचायत कीर्तिनगर अध्यक्ष राकेश मोहन मेथानी मंडल अध्यक्ष विकास मेहरा कविता बिष्ट कुलदीप रावत एवं मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह में सम्मानित किए जाने पर शिक्षकों ने विधायक विनोद कंडारी का आभार व्यक्त किया। शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह से शिक्षकों का उत्साह बढ़ता है और उन्हें अपने दायित्वों का और बेहतर ढंग से निर्वहन करने की प्रेरणा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *