Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी में बीजीआर कैंपस में छात्र संघ चुनाव को शांतिपूर्ण सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर कोतवाली पौड़ी पुलिस ने छात्र-छात्राओं और छात्र प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की। बैठक में चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही अनुशासन और आपसी सौहार्द कायम रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वर्तमान समय में विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालय परिसरों में छात्र संघ चुनाव संचालित हो रहे हैं। इसी को देखते हुए बीजीआर कैंपस पौड़ी में छात्र संघ चुनाव को बिना हुड़दंग और किसी भी अप्रिय स्थिति के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से यह बैठक की गई। बैठक में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी ने छात्र प्रतिनिधियों और छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने आपसी सौहार्द और अनुशासन कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान छात्र प्रतिनिधियों ने भी अन्य छात्र-छात्राओं से छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करने तथा अनुशासन बनाए रखने की अपील की। छात्र-छात्राओं ने पुलिस-प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *